दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबला

 दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को पांच गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया है। यह दिल्ली की इस सीजन की तीसरी और चेपॉक में पहली जीत है। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।


मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन तीसरे ही ओवर में क्विंटन डीकॉक पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (24) ने मिलकर तेजी से रन बनाए और अर्धशतकीय साझेदारी की. लेकिन सूर्यकुमार के रूप में यह साझेदारी टूटी और उसके बाद अमित मिश्रा ने अपनी फिरकी से मुंबई के मध्यक्रम को पूरी तरह से बिखेर दिया।

Comments

Post a Comment